NDA NA 1 2026: यूपीएससी एनडीए एनए एग्जामिनेशन के लिए डेट एवं टाइमिंग घोषित, देखें परीक्षा शेड्यूल

नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी परीक्षा (UPSC NDA NA 1 2026) के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से इस एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट टाइमिंग की घोषणा कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को 2 शिफ्ट में आयोजित किया जायेगा।
पेपर के अनुसार शिफ्ट टाइमिंग
यूपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा 12 अप्रैल को होगी। पहली शिफ्ट में मैथमेटिक्स पेपर (सब्जेक्ट कोड 1) का आयोजन होगा जिसके लिए टाइमिंग सुबह 10 से लेकर दोपहर 12:30 तक रहेगी। दूसरी पाली में जनरल एबिलिटी टेस्ट पेपर (सब्जेक्ट कोड 2) संपन्न होगा जिसके लिए टाइमिंग अपरान्ह 2 से सायं 4:30 तक रहेगी।
एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व होंगे जारी
यूपीएससी की ओर से परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे। एग्जाम के दिन सेंटर पर अभ्यर्थी प्रवेश पत्र एवं एक ओरिजिनल वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना हॉल टिकट और आईडी कार्ड के आपको एग्जाम देने से रोक दिया जायेगा।
एग्जाम पैटर्न
यूपीएससी एनडीए एनए भर्ती की पहली पाली में मैथमेटिक्स पेपर का आयोजन होगा जिसमें अभ्यर्थियों से 300 अंकों के लिए प्रश्न पूछे जायेंगे। दूसरी पाली की परीक्षा में जनरल एबिलिटी टेस्ट होगा जो 600 अंकों के लिए होगा। जो अभ्यर्थी इस चरण में सफल रहेंगे वे इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई होंगे। इंटरव्यू कुल 900 अंकों के लिए होगा।

भर्ती विवरण
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 394 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। NDA के अंतर्गत आर्मी में 208, NAVY में 42, एयरफोर्स फ्लाइंग में 92, एयरफोर्स ग्राउंड ड्यूटी (Tech) में 18, एयरफोर्स ग्राउंड ड्यूटी (Non Tech) में 10 और नवल एकेडमी में 24 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- AISSEE 2026 Admit Card Released | Download All India Sainik Schools Entrance Exam Hall Ticket







